माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। अंबाला बार एसोसिएशन से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव मोहन पर एफआईआर को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए एक बुलावे पर ही सुबह बैठक की। इसके बाद अधिवक्ता एकत्रित होकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे। यहां भी अधिवक्ताओं ने पुलिस विभाग और एसपी अंबाला के प्रति अपना रोष जाहिर किया। यहां तक कि मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
बार एसोसिएशन के प्रधान व पूर्व प्रधान सहित सभी अधिवक्ताओं ने एकता दिखाते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर को सीएम को प्रेषित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एक ही मांग की गई कि अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर को नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। ऐसे में उपायुक्त ने अधिवक्ताओं की बात सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विशेष रूप से हुई सुनवाई, अधिवक्ता को मिली जमानत : अधिवक्ता संजीव मोहन लिभरान पर गिरफ्तारी के बादल अब हट गए हैं। इस मामले में अंबाला सिटी में एडीजे हितेश गर्ग की अदालत में जमानत याचिका पर विशेष सुनवाई हुई। इसलिए क्योंकि अधिवक्ता किसी भी केस में प्रतिभाग नहीं कर रहे हैं ऐसे में अपने साथी अधिवक्ता के लिए वह सुनवाई करने कोर्ट में गए। जिसमें अधिवक्ता संजीव मोहन को अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं बार के पदाधिकारियों की माने तो सुनवाई के दाैरान पुलिस किसी प्रकार का विशेष तथ्य नहीं रख सकी है।
आज अधिवक्ता बंद रखेंगे कार्य : अंबाला बार एसोसिएशन को हड़ताल करते हुए मंगलवार काे नौ दिन पूरे हो गए। बीते सप्ताह सोमवार को हड़ताल शुरू हुई थी और अभी तक अधिवक्ताओं की मांग पर समाधान नहीं हो सका है।
मंगलवार को अपनी शक्ति दिखाने के बाद अब बुधवार को अधिवक्ताओं ने एक बार फिर से हरियाणा में न्यायिक कार्य न करने की घोषणा की है, इसके लिए अंबाला बार एसोसिएशन की तरफ से हरियाणा की विभिन्न बार एसोसिएशनों काे संदेश भेज दिया गया है। बीते 9 दिनों में एक बार हरियाणा स्तर पर भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया था अब दूसरी बार यह निर्णय लिया गया है।
सतपाल सिंह।
सतपाल सिंह।
सतपाल सिंह।
सतपाल सिंह।
सतपाल सिंह।