फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
- रात 12 बजे बंद हो जाएगा पोर्टल, कल तक होगा फार्म में संशोधन, 11 को आएगी आवेदकों की सूची
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए सोमवार को आवेदन का अंतिम दिन है। करीब 22 दिन की प्रक्रिया के बाद सोमवार रात 12 बजे पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद नए आवेदन नहीं हो सकेंगे। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑनलाइन फार्म समय रहते भर लें। अधिसूचना के अनुसार, मंगलवार से आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि मेरिट सूची से पहले कॉलेजों में पात्र आवेदकों की सूची भी जारी की जाएगी।
इसके लिए 11 जून को एक सूची जारी होगी, जिसमें यदि फार्म में कोई आपत्ति है तो उसे भी दर्शाया जाएगा। इसे दुरुस्त करने और दस्तावेज सत्यापित होने के बाद 16 जून को पात्र आवेदकों की फाइनल सूची जारी होगी। इसके बाद 19 जून को विभाग की ओर से फाइनल मेरिट सूची जारी करते हुए दाखिले का पहला चरण शुरू किया जाएगा। इससे पहले 10 जून तक विद्यार्थियों को फार्म में संशोधन करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन


खास बात यह भी है कि दो मेरिट सूची में फाइनल सूची जारी होने से पहले प्रोविजनल सूची भी जारी की जाएगी। ताकि विद्यार्थी व कॉलेज प्रबंधन सूची में यदि कोई त्रुटि है तो उसे दुरुस्त कर सकें। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटे हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


ऐसे चलेगी दाखिले की प्रक्रिया
- 09 जून तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।

- 10 जून तक आवेदन फार्म में कर सकते हैं संशोधन (ओटीपी आधारित)

- 11 जून को सभी आवेदकों की सूची जारी होगी। यदि फार्म में कोई आपत्ति होगी तो वह भी दर्शाई जाएगी।

- 15 जून तक कॉलेज कमेटियों की ओर से आवेदकों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।

- 16 जून को पात्र आवेदकों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।

- 18 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।

- 19 जून को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।

- 20 से 23 जून तक फीस जमा कर सकेंगे।

- 25 जून को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।

- 26 जून को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।

- 27 से 29 जून तक फीस जमा कर सकेंगे।


आवेदन प्रक्रिया नौ जून तक चलेगी। इसके बाद जो विद्यार्थी आवेदन से वंचित रहेगा। उसे दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीसरे चरण में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। ऐसे में समय रहते सभी विद्यार्थी आवेदन फार्म जरूर भर लें।
- सुरेंद्र कुमार नागिया, प्रिंसिपल, राजकीय महाविद्यालय घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें