फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपाई आज खेलेंगे जीत की खुशियों संग फूलों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। स्थानीय निकाय चुनाव के परिणामों ने भाजपा की होली के रंगों को चटख कर दिया है। हालांकि भाजपा ने पहले ही जीत के जश्न की तैयारी कर रखी थी। अब परिणाम आने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मनोहर लाल की मौजूदगी में 13 मार्च की शाम चार बजे काछवा रोड स्थित मेहता पैलेस में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें फूलों की होली होगी, कलाकार विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में बुधवार की शाम को नवनिर्वाचित मेयर रेणुबाला गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि फूलों से खेली जाने इस होली मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के अतिरिक्त हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, विधानसभा चीफ व्हिप एवं इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, असंध विधायक योगेंद्र राणा, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी, करनाल की नवनिर्वाचित मेयर रेणुबाला गुप्ता, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल के साथ-साथ सभी नव निर्वाचित पार्षद व अन्य जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके लिए सभी को निमंत्रण दिया गया। पत्रकार वार्ता में कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता के अतिरिक्त जिला मीडिया प्रभारी डा. अशोक कुमार जिला आईटी प्रमुख विकास कथुरिया, उपाध्यक्ष ईलम सिंह, कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें