फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जनता किसे सुनाए फरियाद, थाने-चौकियों के 12 लैंडलाइन नंबर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोग बोले, कई बार थाने व चौकी प्रभारी फोन नहीं उठा पाते तो वह लैंडलाइन नंबर पर करते हैं कॉल मगर वह मिलते हैं खराब
विज्ञापन


राकेश चौहान
करनाल। जनता को सुरक्षा मुहैया करवाने व फरियाद सुनने के लिए जिले में 18 पुलिस थाने और 14 चौकी बनाई गई हैं। जिनमें फोन के जरिये या खुद जाकर पीड़ित शिकायत दे सकता है लेकिन हालात यह हैं कि थाने, चौकी में लगे 12 लैंडलाइन नंबर लंबे समय से खराब पड़े हैं। इनमें सात थाने और पांच चौकियां शामिल हैं।
हालांकि पुलिस की ओर से करनाल पुलिस के पोर्टल पर थाना व चौकी प्रभारी के मोबाइल नंबर भी अपलोड किए हुए हैं लेकिन लोगों का कहना है कि कई बार थाने व चौकी प्रभारी फोन नहीं उठा पाते तो वह चौकी के लैंडलाइन नंबर पर कॉल करते हैं मगर वह खराब मिलते हैं। ऐसे में वह अपनी फरियाद किसे सुनाएं। दूसरी ओर चुनावी दंगल शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को अपने थाने व चौकी में कोई सूचना देनी हो तो कैसे देंगे। इस ओर पुलिस के अधिकारियों का ध्यान नहीं है। संवाद
विज्ञापन


इन थाने-चौकी के नंबर खराब
शहर के सदर थाना, घरौंडा, इंद्री, हाईवे थाना, रामनगर, निगदू व असंध के महिला थाने का लैंडलाइन नंबर खराब है। वहीं चौकियों की बात करें तो इनमें जुंडला, नीलोखेड़ी, बयाना, जलमाना व सीतामाई चौकी शामिल हैं। इससे अलग अन्य चौकी व थाने के नंबरों पर कॉलर टून तो जाती है लेकिन बहुत कम कॉल सुनी जाती है।

पांच थाने व चौकी में लैंडलाइन नंबर ही नहीं
जिले में पांच थाने व चौकी ऐसे हैं जिनमें अभी तक लैंडलाइन नंबर ही नहीं लगा हुआ है। इनमें एक थाना मूनक शामिल है तो बाकी चौकी रंबा, मंगलौरा व बल्ला है। जहां अभी तक लैंडलाइन नंबर ही नहीं लगा है। ये थाने व चौकी बहुत पुराने हैं। इस ओर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन



पुलिस थाने व चौकियों के लैंडलाइन नंबर खराब हैं तो इसे चेक किया जाएगा और उन्हें तुरंत प्रभाव से ठीक कराया जाएगा। जिन थाने व चौकियों में लैंडलाइन नंबर नहीं हैं, वहां पर नए लगाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
नायब सिंह, डीएसपी मुख्यालय करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें