फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विद्यार्थियों का स्वस्थ रहना जरूरी : आचार्य देवव्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/नीलोखेड़ी। नीलोखेड़ी के सिधपुर गांव स्थित गुरुकुल का बुधवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गुजरात एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ और शारीरिक रूप से फिट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने के लिए नागरिकों का स्वस्थ व निरोगी रहना आवश्यक है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले दिनों लाल किला की प्राचीर से नागरिकों में बढ़ते मोटापे पर चिंता जाहिर की थी। जिस देश के लोगों की कमाई का बड़ा हिस्सा दवाओं पर खर्च होगा और जो दैनिक कार्यों को करने में भी असमर्थ होंगे उनके सहारे भारत को आत्मनिर्भर व विकसित कैसे बनाया जा सकता है। बच्चे भावी समाज के कर्णधार और राष्ट्र के निर्माता हैं, ये जितने संस्कारी होंगे राष्ट्र उतना ही आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

आचार्य देवव्रत ने कहा कि ये देखने में आया है कि जो बच्चे शारीरिक क्रियाएं करते हैं, उन्होंने एक दिन भी कक्षा नहीं छोड़ी। उन्होंने गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चों को लोहपुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने वाले कई बच्चे प्रार्थना सभा में ही गिर जाते हैं। चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर, मोमोज सहित न जाने क्या-क्या बच्चों को खिलाया जाता है। ऐसे में भविष्य के निर्माण की कैसे सोच सकते हैं। बच्चों में नशे की लत भी बढ़ रही है।
राज्यपाल ने कहा कि बच्चे सबसे बड़ी पूंजी है। हमें शिक्षा, शारीरिक क्रियाओं और संस्कारों पर फोकस करना होगा। सिधपुर में 200 गायों के लिए गोशाला का निर्माण किया गया है। यहां गोमूत्र व गोबर से ही प्राकृतिक खेती की जाएगी। एक नवंबर से बच्चों को इन गायों का दूध उपलब्ध हो सकेगा। दस साल के लिए करीब 50 एकड़ जमीन लीज पर ली गई है।
वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि ने शैक्षिक, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने डा. प्रशांत नारनवरे और सीबीएसई चेयरमैन राहुल सिंह को शॉल ओढाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गुरुकुल के बच्चों ने योगा, डंबल, मलखम्ब, सूर्य नमस्कार आदि का प्रदर्शन किया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली। प्रिंसिपल अर्जुन देव ने सालाना रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर डा. राजेंद्र विद्यालंकर, उद्योगपति डा. निशीकांत देश पांडेय, महेंद्र, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
-

नवाचार की दिशा में बढ़ेगा सीबीएसई : राहुल सिंह
यहां पहुंचे सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह ने कहा कि भारत को फिर से आविष्कारों की जननी बनाना होगा, जुगाड़ से अब काम नहीं चलने वाला। आविष्कारों के मामले में चीन भारत से चार गुणा आगे हैं। प्रयोगों को बढ़ावा देते हुए नवाचार की दिशा में आगे बढ़ना है। बोर्ड इस दिशा में भी गंभीरता से विचार कर रहा है कि बच्चों की मूल्यांकन प्रक्रिया से आगे बढ़कर उनकी समझ का आकलन किया जाए।
विज्ञापन



सोशल मीडिया का नशा कम करना होगा : डॉ. राजेंद्र

महाराष्ट्र के राज्यपाल के प्रधान सचिव डाॅ. राजेंद्र नारनवरे ने कहा कि भले ही आज हम एआई व आईटी के नए युग में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया के नशे को कम करना होगा। उन्होंने पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें