फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रद्धालुओं ने किया शिव का जलाभिषेक

Thu, 16 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्राचीन शिव मंदिर न्यू चार चमन करनाल में चल रहे हवन में प्रधान बलराज भारती की अध्यक्षता में पंडित शिव बिलास शर्मा ने श्रद्धालुओं से मन्त्रोच्चारण कर शिव का जलाभिषेक और हवन करवाया। कथा में प्रवचन करते हुए पंडित शिव ने कहा कि दैत्य जालंधर ने देवताओं से युद्ध करने का ठाना। उसने अपने दूत भेजकर सब दैत्यों को बुलाया। उन्होंने इंद्र की अमरावती परी को घेर लिया। देवताओं व दैत्यों का युद्ध होने लगा। इस बीच दैत्य जालंधर ने अपने अनुचरों को द्रोणाचल पर्वत को समुद्र में फेंकने का आदेश दिया। दैत्यों ने द्रोणाचल पर्वत को समुद्र में फेंक दिया। शाम चुटानी, नरेश भाटिया, आत्म वधवा, गुलशन विरमानी, पूजा भारती, प्रेम सलूजा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें