फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशे के लिए पड़ोस के ताले तोड़कर चुराया था 17 तोले सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नशे की पूर्ति के लिए सुभाष गेट में पड़ोस के सूने मकान को ही आरोपी रविंद्र उर्फ लवली ने अपने साथी दरड़ निवासी कृष्ण के साथ मिलकर निशाना बनाया था। परिवार शादी में गया था तो पीछे से सूने मकान के ताले तोड़कर दोनों ने 17 ताले सोना और 1.80 लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ किया था। 14 फरवरी को हुई वारदात के छह माह बाद अब आरोपियों के काबू आने पर खुलासा हुआ है। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीआईए-3 के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने 29 जुलाई को गुप्त सूचना पर इंद्री रोड से नाकाबंदी करके आरोपी रविंद्र और कृष्ण को काबू किया था। आरोपियों के कब्जे से तीन लाख 34 हजार रुपये बरामद हुए। गहनता से पूछताछ के लिए दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान आरोपी रविंद्र उर्फ लवली को छह दिन और कृष्ण को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने 14 फरवरी को सुभाष गेट में प्रदीप नारंग के घर पर गहने और नकदी चोरी की वारदात को कबूला था।

जांच में सामने आया कि आरोपी रविंद्र पर हत्या, चोरी, लूट सहित अन्य धाराओं में कुल 153 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह अलग-अलग समय में कुल 14 साल जेल भी काट चुका है। जबकि दरड़ के कृष्ण पर झगड़े के दो-तीन ही केस हैं। दोनों नशे के आदि हैं और नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन




दो अलमारियों से निकाले थे गहने

14 फरवरी को हुई वारदात के बाद थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में सुभाष गेट में सीताराम मंदिर के समीप रहने वाले प्रदीप नारंग ने बताया कि 14 फरवरी की रात को 9:30 बजे वे परिवार सहित शादी समारोह में गए थे। करीब 1:40 बजे जब वे घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा था। घर में दो अलमारियां थीं, जिनके लॉक टूटे हुए थे। पहली अलमारी में 10 तोले सोने के जेवर और 70 हजार रुपये रखे थे, जबकि दूसरी अलमारी में सात तोले सोने के जेवर और करीब 1:10 लाख रुपये की नकदी थी इसके अलावा, बेड पर रखा पर्स भी गायब था। जिसमें सात हजार रुपये नकदी और एक मोबाइल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें