फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मलेरिया से बचाव के बताए उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी/जुंडला/बल्ला/घरौैंडा/ करनाल/इंद्री। विश्व मलेरिया दिवस पर तरावड़ी स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश गर्ग ने छात्र-छात्राओं के माध्यम से मलेरिया जागरूकता रैली निकलवाई। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से संबंधित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया गया। डाॅ. संजय ने बताया कि छत पर बेकार पड़े खाली बर्तनों, टायरों, ट्यूब में से पानी निकलवा दें व उल्टा करके रखें ताकि उनमें पानी जमा न हो पाए। घरों के आसपास पानी खड़ा न होने दें यदि किसी कारणवश पानी की निकासी न हो तो उसमें काला तेल, डीजल डाल दें ताकि मच्छर का लारवा पनपने ना पाए। अभियान में तमन्ना अर्श, काउंसलर सुमन, आशा कॉर्डिनेटर गुरप्रीत कौर व सभी आशा वर्करों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जुंडला में टीम ने चिकित्सक अंकित कन्यान की अध्यक्षता में मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में रैली निकालकर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया। डाॅ. अंकित ने ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के उपाय बताए। स्कूलों में पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को जागृत किया। इस मौके पर मेहर सिंह, लाजवंती, नीलम, जयदेव मौजूद रहे। बल्ला में विश्व मलेरिया दिवस पर सीएचसी बल्ला के अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें