बिलासपुर। पुलिस ने छछरौली रोड पर गणपति स्कूल के पास से एक युवक को नशीली दवाईयों की सप्लाई करते दबोच लिया। आरोपी के पास से 104 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। जांच के लिए पुलिस ने ड्रग्स कंट्रोलर बिंदू धीमान को बुलाया गया। जिन्होंने कैप्सूल की जांच की। जांच के बाद उन्होंने बताया कि यह कैप्सूल नशे के लिए इस्तेमाल किए जाते है। इनके लाने व ले जाने पर प्रतिबंध है। पूछताछ में आरोपी की पहचान गणपति विहार कॉलोनी निवासी अंकित कुमार के नाम से हुई। आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बहरामपुर गांव का रहने वाला है। यहां किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।