फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीवर का पानी सिंचाई योग्य बनाने के बताए गुर

Sat, 25 Jan 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। पानी को साफ करने से लेकर बचाने को प्रथम चरण का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के मास्टर ट्रेनर आनंद शर्मा ट्यूबवेल ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को एक पचास सदस्यीय दल एसटीपी पर पहुंचा और एसटीपी व ट्यूबवेल के बारे में परीक्षण लिया।
एसटीपी पर ऑपरेटरों को सीवर के पानी को साफ करके फसलों के लिए तैयार करने की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर आनंद शर्मा ने बताया कि जलघर संचालकों को पानी साफ करने, पानी को कैसे बचाया जाए व अन्य जानकारी देने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। शुक्रवार को घरौंडा एसटीपी को जल संचालकों को भ्रमण कराया गया और सभी तकनीक के बारे में अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग से संदीप भारद्वाज ने बताया कि घरों से गंदा पानी इकट्ठा होकर एसटीपी पर पहुंचा। बाद में पानी को किस प्रकार से सिंचाई, भरने के बाद ट्रीट करके साफ किया जाता है। इस अवसर पर रमेश कुमार, यासीन, कृष्ण, विकास, प्रवीण कुमार, अंग्रेज, दिलावर सिंह, संदीप कुमार, मनसुख व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें