फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थियों को दी उनके अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निसिंग में विद्यार्थियों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी का प्रधानाचार्य मनदीप शर्मा और विद्यालय के अध्यापकों ने स्वागत किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हसन ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में बताते हुए बच्चों के अधिकारों संबंधित नालसा योजना से अवगत करवाया। उन्होंने शक्ति बाल विवाह के खिलाफ आवाज के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों व अध्यापकों को बाल विवाह रोकने के लिए प्रयासरत रहने का आग्रह किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लैंडलाइन अस्पताल के सौजन्य से नारी निकेतन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस जांच शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और पीएलवी पूजा ने महिलाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस से अवगत करवाया व मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय में आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। इसमें कोई भी व्यक्ति अदालत में लंबित मुकदमें रखकर उनका फैसला करवा सकता है। इसमें प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमे रखकर उनका निपटारा किया जा सकता है।। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0184-2266138 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें