बस स्टैंड के सामने होटल में छापेमारी कर पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ तीन युवकों को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी होटल संचालक पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। आरोप है कि होटल संचालक ही इस धंधे को चलाता था। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टू और सिटी थाना पुलिस ने रेड मारी तो आरोपियों को अलग-अलग कमरे से पकड़ा।
सिटी थाना पुलिस ने वेश्यावृत्ति के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिटी थाना के प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। रेड मारी तो मौके से तीन महिलाओं सहित तीन युवक पकड़े गए। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह होटल संचालक के संपर्क से यहां पर आए थे।