फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक सप्ताह में तीन पश्चिमी विक्षोभ, हो सकती है बारिश

Mon, 19 Jan 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 21 और फिर 24 जनवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ और आएंगे। इनके प्रभाव से बारिश हो सकती है। करनाल में 23 और 24 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।
रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। रात को सर्द हवा ने लोगों को कंपकंपाया लेकिन दिन में सूरज की तेज धूप ने राहत देने का काम किया। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 20 मीटर तक रही। मकर संक्रांति के बाद भले ही दिन बड़े होने शुरू हो गए हों लेकिन रात की सर्दी अभी भी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण विश्वविद्यालय हिसार से मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 19 जनवरी एक ओर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में आने की संभावना है। इससे 20 और 21 जनवरी को हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी एरिया के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 21 जनवरी की रात को फिर से नया विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे 22 और 23 जनवरी को प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 24 को आने की संभावना है। उन्होंने किसानों के लिए सलाह दी कि यदि फसलों में कीट या अन्य कोई बीमारी है तो मौसम साफ होने पर ही अपनी फसलों में दवा का छिड़काव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें