फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर समझकर ग्रामीणों ने तीन को पीटा, एक की मौत

Sat, 28 Jun 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
एेंचला गांव में ट्रांसफार्मर चोर समझकर गांव के कुछ लोगों ने तीन लोगाें की पिटाई कर घायल कर दिया, जबकि मौके पर मौजूद एक अन्य लड़की व लड़का मौके से जान बचाकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अजीत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सीएचसी निसिंग में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने नवाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला पानीपत के गांव भोड़वाल माजरी निवासी रामपाल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात वह गाड़ी से करनाल ट्रक यूनियन से एक लड़की को गाड़ी में बैठाकर गगसीना पहुंचे।
विज्ञापन


जहां से दीपक को साथ लेकर वापसी में सड़क किनारे गाड़ी रोककर ऐंचला में एक ट्यूबवेल पर पहुंचे। जहां कुछ ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर चोर समझकर उन पर लाठियों व डंडों से हमला बोल दिया, जबकि एक लड़का और लड़की अंधेरे का फायदा उठाकर मौका से भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अजीत शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल रामपाल, दीपक नवाब सिंह को सीएचसी निसिंग में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां नबाव सिंह की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ग्रामीण सतीश, राजेश, सुरेंद्र व सोहनलाल पिचौलिया सहित दर्जनभर लोगों पर नवाब की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भागने वाले लड़का-लड़की पर सस्पेंस
जिस वक्त ग्रामीणों ने हमला बोला, उस वक्त एक लड़की सहित कुल पांच लोग मौके पर मौजूद थे। अंधेरे का फायदा उठाकर ग्रामीणों को देखकर एक लड़का और एक लड़की मौके से फरार हो गए, जबकि तीन युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। इसमें रामपाल, दीपक और नवाब शामिल थे। थाना प्रभारी अजीत शर्मा का कहना है कि नवाब की मौत हो गई है। बाकी दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके होश में आने के बाद ही भागने वाले लड़की और लड़के के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें