फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग से दुराचार, केस दर्ज

Sat, 28 Jun 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा के एक गांव के नजदीक एक डेरे में विकलांग नाबालिग से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों ने घरौंडा थाने में गांव के ही युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को एक डेरे का एक परिवार सगे संबंधियों के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त था। इस दौरान छठी कक्षा में पढ़ने वाली विकलांग लड़की घर पर अकेली थी। छात्रा शाम को गांव में करियाने की दुकान पर कापी पेन लेने के लिए पहुंची।

तभी गांव का एक करीब 25 वर्षीय युवक आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने दुकानदार से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन दुकानदार ने उसको अनसुना कर दिया। युवक ने छात्रा को जबरदस्ती उठा लिया और पास ही में खाली पड़ी दुकान में ले गया और दुराचार किया। लड़की जैसे तैसे घर पहुंची और देर रात को लौटे परिजनों को आपबीती सुनाई। वीरवार को पीड़िता के परिजन छात्रा को लेकर घरौंडा थाने में पहुंचे और गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल करवाया और मेडिकल में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने देर शाम गांव के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें