फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेंगी तीन हजार वर्कर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन का आंदोलन और तेज होगा। 12 जनवरी को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में जिले की तीन हजार वर्कर्स एवं हेल्पर्स हिस्सा लेंगी। शुक्रवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल जारी रही। फव्वारा पार्क में धरना दिया गया।
उन्होंने महिला एवं बाल विकास परियोजना की अधिकारी पीओ व सीडीपीओ पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हड़ताल तोड़ने के लिए अधिकारी बर्खास्तगी पत्र जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर जिला उपप्रधान उमा शर्मा, सह सचिव नीलम, सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, जगमाल सिंह व उप प्रधान ओपी माटा ने कहा कि तालमेल कमेटी ने एलान किया कि मांगों के समाधान होने तक हड़ताल जारी रहेगी। आंगनबाड़ी कर्मी सरकार की घोषणाओं से कतई खुश नहीं हैं। तमाम वक्ताओं ने कहा कि सरकार से कोई नई मांग नहीं की जा रही। सरकार महिलाओं और बच्चों के पोषण और अन्य सुविधाओं का भी कोई ख्याल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 2018 में मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि आंगनबाड़ी वर्कर्स को कुशल मजदूर का एवं हेल्पर्स को अकुशल मजदूर का दर्जा देंगे। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस अवसर पर नीलम, मंजू बवेजा, अमरजीत कौर, सुनीता, सुमन, उर्मिला और कृष्णा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें