करनाल। जिला नागरिक अस्पताल और जिले के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शुक्रवार से सात दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ। पहले दिन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के करीब 3,000 लोगों की मधुमेह, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले शिविरों में जांच कराने वालों में 70 फीसदी महिलाएं थीं। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. निधि ने बताया कि शुक्रवार को जिले के हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 150-150 लोगों की जांच हुई जबकि जिला नागरिक अस्पताल में 600 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। डॉ. निधि का कहना है कि सात दिन चलने वाले इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी कवरेज हासिल करने का लक्ष्य है। संवाद