फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हवन के साथ गेहूं खरीद सीजन की शुरुआत

Fri, 03 Apr 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। अनाज मंडी इंद्री में वीरवार को हवन के साथ गेहूं खरीद सीजन की शुरुआत हुई। किसान भी अपनी फसल लेकर पहुंचे। बता दें कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। जो समृद्धि और अच्छी फसल का प्रतीक मानी जाती है। मंडी समिति के प्रधान सुमेर कांबोज ने बताया कि मंडी में सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है। समिति ने किसानों को गुणवत्ता जांच और समयबद्ध भुगतान का भरोसा दिलाया है। बालकृष्ण लांबा, हरपाल मढान, समेसिंह, महिंद्र त्यागी, प्रवीन कांबोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें