फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन नौकायन खिलाड़ियों का खेलो इंडिया के लिए चयन

Tue, 19 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
252 काफी देवी
विज्ञापन
करनाल। कर्ण नगरी के तीन नौकायन खिलाड़ियों का पहली खेलो इंडिया चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। ये तीनों खिलाड़ी गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब अकादमी के खिलाड़ी हैं। अब यह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से आयोजित होने वाली खेलो इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। वहीं करनाल के कोच प्रवीन कुमार इस प्रतियोगिता में बतौर वरिष्ठ कोच डयूटी देंगे।
विज्ञापन

कोच प्रवीन कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता श्रीनगर में 21 से 23 अगस्त तक होनी है। इसके लिए कोच सहित तीनों खिलाड़ी 19 अगस्त को करनाल से रवाना होंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। करनाल से पुंडरक गांव की काफी देवी का चयन कैनो सलालम स्पर्धा के लिए, प्रीति पाल का कैनोस्पिट में व अंकित का क्याकिंग के लिए चयन हुआ है। इन सभी खिलाड़ियों ने हाल ही में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पदक जीते थे, इसी प्रदर्शन की बदौलत इन तीनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

252 काफी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें