माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने शुक्रवार को क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक ने 6 करोड़ 51 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 10.90 किमी लंबी सड़क का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इनमें 99.30 लाख रुपये से बनने वाली गांव उपलाना से 1.9 किलोमीटर लंबी गोशाला सड़क, 195 लाख से बनने वाली 2.71 किलोमीटर लंबी गंगा टेहड़ी से बाहर जाने वाली सड़क और 357.16 लाख से गंगा टेहड़ी से राजौंद व जुलाना से पिल्लू खेड़ा तक लगभग 6.21 किमी लंबी सड़क शामिल रही।
विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा इन सड़कों के निर्माण की मांग लंबे समय से थी। इनका शुभारंभ हो चुका है। बेहतर सड़कें केवल आवागमन को ही सुगम नहीं बनातीं बल्कि वे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी मजबूत करती हैं। क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करना मेरा संकल्प है और ये परियोजनाएं उसी संकल्प को दर्शाती हैं। विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि इन निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाएगा, ताकि जनता को शीघ्रता से इनका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला उपलाना के संचालक गोपाल गोस्वामी, पीडब्ल्यूडी के एसडीई शैलेंद्र भाटिया, जेई रविंद्र, विक्रमजीत राणा, दिलबाग सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रामस्वरूप कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि संजय कश्यप, सरपंच जतिंद्र कश्यप, गोशाला समिति प्रधान विनोद राणा, प्रमोद गुप्ता, ग्राम सचिव सेवा सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।