जिला जेल में अलग-अलग दो मामलों में बंद तीन हवालातियों पर करीब डेढ़
दर्जन हवालातियों ने तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर
दिया।
जिला प्रशासन की ओर से तीनों घायलोें को उपचार के लिए कल्पना चावला
राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है।
जहां हवालातियों का उपचार चल रहा है। घायलाें में दो हवालाती हत्या के
मामले में, जबकि तीसरा हवालाती हत्या के प्रयास में बंद है।
कल्पना
चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार करवाने
आए संगोहा निवासी बलजिंद्र हत्या के प्रयास व पानीपत के समालखा के गांव
महाघटी निवासी मनजीत ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से बैरक छह ए में रह
रहा है।
शनिवार शाम करीब चार बजे जैसे ही वह चाय पीने के लिए अपने बिस्तर
से उठने लगा उसी समय उसकी बैरक के तीन युवकों सहित करीब डेढ़ दर्जन
हवालातियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि
हत्या के आरोप में जेल में बंद करनाल के दादूपुर निवासी कृष्ण व संगोहा
निवासी बलजिंद्र ने बताया कि वह दोनों अपनी बैरक नंबर दो में थे, उसी समय
करीब डेढ़ दर्जन लोगाें ने उन पर तेजधार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया।
बलजिंद्र ने बताया कि वह पिछले छह महीने से बैरक दो में बंद है, जबकि कृष्ण
पिछले 22 दिनाें से जेल में आया है। इसी दौरान उनकी किसी से भी कोई
कहासुनी नहीं हुई। लेकिन आज हमलावरों ने अचानक उनपर हमलाकर उन्हें गंभीर
रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि जब तक वे कुछ समझ पाते हमलावर
उन्हें घायल कर चुके थे।
बलजिंद्र, मनजीत व कृष्ण ने बताया कि हमलावरों
ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया था। उन्हाेंने स्टील के गिलास को काटकर
चाकू बनाया था।
उसे तेज कर उन पर हमला किया गया। हमले की सूचना मिलते ही
जेल प्रशासन ने सभी हमलावरों को काबू कर लिया। जिला जेल प्रशासन ने उन्हें
उपचार के लिए उन्हें अस्पताल दाखिल कराया।
कोट
अस्पताल
के डॉक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि तीनों हवालातियों को तेजधार हथियार से
घायल किया गया है। कृष्ण के चेहरे व कमर पर काफी तेजधार हथियार से हमला
किया गया है।