स्वास्थ्य विभाग ने किठाना गांव में चल रहे अवैध अस्पताल में छापा मारकर झोलाछाप चिकित्सक को रगेंहाथ पकड़ लिया। चिकित्सक के पास बिना लाइसेंस रखी अंग्रेजी दवाएं भी मिली हैं। सीएमओ डॉक्टर आदित्य गुप्ता के दिशानिर्देश में गठित
चिकित्सकों की टीम ने शिकायत पर संज्ञान गांव किठाना में चल रहे अस्पताल में छापामार कर जब तथ्यों की जांच की तो उक्त चिकित्सक के पास से न तो कोई लाइसेंस मिला और न ही चिकित्सक होने का कोई पुख्ता प्रमाण।
टीम में जिला औषधी निरीक्षक राकेश कुमार, राजौंद के प्रवर चिकित्सक डॉ. रजत पंकज, सिविल अस्पताल कैथल से महिला चिकित्सक डॉ. सुमन ने अस्पताल में रखीं दवाओं के जखीरे की बारीकी से जांच कर दवाओं के नमूने लिए। जिला औषधी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया की उक्त झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।