फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसों में तीन लोगों की माैत

Sun, 05 Apr 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार सहित तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार रात को चूंडीपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में युवक अनिल की मौत हो गईं। शनिवार सुबह साढ़े चार बजे निर्मल कुटिया के सामने डबल डेकर बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक सत्तार और असंध में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता धर्मवीर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


शुक्रवार को चुंडीपुर गांव के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मोहिदीनपुर निवासी अनिल कुमार की माैत हो गई। मोहिदीनपुर गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात को उनका चचेरा भाई अनिल कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार को लेने जा रहा था। वह बाइक पर चुंडीपुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। अनिल कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




आसपास के लोगों ने अनिल को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में परिजन उन्हें करनाल ले गए। जांच के बाद डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुंजपुरा थाना पुलिस के जांच अधिकारी मनजीत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



दूसरा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित निर्मल कुटिया के सामने शनिवार सुबह साढ़े चार बजे हुआ। डबल डेकर बस की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली चालक यूपी के जिला शामली के गोगुआन निवासी सत्तार (48) की माैत हो गई। वह पंजाब में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली खाली करके वापस अपने गांव लाैट रहा था। हादसे की सूचना के बाद सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने माैके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया। सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के तीन बेटियां और तीन बेटे हैं।
विज्ञापन




- असंध में राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए स्थित असंध हवेली के सामने तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में जबाला गांव निवासी धमवीर सिंह (45) की माैत हो गई। वह बाइक पर असंध से सब्जी लेकर वापस अपने गांव की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना के बाद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी दलबीर सिंह, सुरेश सहित अन्य ने बताया कि जबाला निवासी धर्मवीर सिंह बाइक पर फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करते थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह असंध से सब्जी लेकर बाइक पर अपने गांव जबाला की तरफ जा रहे थे। असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें