फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चेकिंग के दौरान आबकारी टीम को तीन लोगों ने पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। तरावड़ी में शराब के ठेके पर जांच के लिए गई आबकारी टीम पर तीन आरोपियों ने हमला कर दिया। एक आरोपी ने खुद को जज का चपरासी बताते हुए देख लेने की धमकी दी। टीम में शामिल आबकारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार, सिपाही सुरेश और कुलदीप से मारपीट की। टीम ने एक आरोपी को पकड़कर तरावड़ी थाना पुलिस के हवाले किया है।
तरावड़ी थाना पुलिस ने सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) विपुल शर्मा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और हमला करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रथिमिकी के अनुसार, मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम तरावड़ी थाना क्षेत्र में ठेके की जांच के लिए दो गाड़ियों में तरावड़ी शहर में गई थी। टीम में सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी विपुल शर्मा, पवन कुमार और आबकारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार, एएसआई बिजेंद्र सिंह और सिपाही सुरेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

विभाग की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग कर रही थी तो तीन युवक उनके पास आए। तीनों शराब के नशे में थे। आरोपियों ने टीम में शामिल अधिकारियों से बदतमीजी की। शिकायत में आबकारी विभाग के अधिकारी विपुल शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने सिपाही सुरेश, आबकारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार और पहले से ठेके पर मौजूद सिपाही कुलदीप से मारपीट की। इस दौरान टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया और तरावड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) विपुल शर्मा की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हमला करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें