फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंडी में फर्जी गेट पास जारी करने पर तीन अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा में बाजरा खरीद प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी की शिकायतों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इसी के तहत करनाल मंडी में फर्जी गेट पास जारी करने के आरोप में मंडी सुपरवाइजर हरदीप और अश्वनी समेत ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करनाल मंडी क्षेत्र में बाजरा खरीद के दौरान अलग-अलग आईपी एड्रेस का उपयोग कर गेट पास जारी किए जा रहे थे। यह फर्जी गेट पास असली किसानों के नाम पर नहीं, बल्कि फर्जी खातों या अन्य लोगों के नाम से तैयार किए जा रहे थे, जिससे सरकारी खरीद रिकॉर्ड में हेरफेर की गई। इन गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद विभागीय स्तर पर प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर मार्केट कमेटी करनाल के दोनों मंडी सुपरवाइजर और ऑक्शन रिकॉर्डर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन



प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बाजरा खरीद सीजन में राज्यभर में किसानों के लिए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल और गेट पास प्रणाली लागू की थी। ताकि किसानों को भुगतान समय पर मिल सके और दलालों की भूमिका खत्म हो। लेकिन करनाल में मिली ये शिकायतें इस व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास थीं।
विज्ञापन

इस प्रकरण पर जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता दोहराई गई तो संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और मंडी बोर्ड के अधिकारी अब सभी मंडियों में रैंडम जांच कर रहे हैं। बाजरा खरीद के हर चरण तौल, गेट पास, भुगतान और उठान प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी और डिजिटल लॉग रिकॉर्ड से की जा रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल केवल अधिकृत गेट पास से ही बेचें और किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें