फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से तीन नए विषय शुरू होंगे : डॉ. सचदेवा

Thu, 09 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में नए सत्र से तीन नए विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और होम साइंस शुरू किए जाएंगे। यह जानकारी डॉ. ममता सचदेवा ने बुधवार को यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में भारत विकास परिषद की मैत्रेयी शाखा की ओर से आयोजित गुरु छात्र अभिनंदन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर दी। स्कूल परिसर में इस दौरान मेहंदी, रंगोली बनाओ, कार्ड मेकिंग व दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि शिक्षा की सार्थकता तभी है जब छात्र शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति व सृजनात्मक को ग्रहण करें। स्कूल परिसर में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा कि यहां परंपराओं को निभाने के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित करने का भी प्रयास किया जा रहा है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आह्वान किया है कि स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें और बच्चे ने अपने हाथों से दीया व अन्य चीजें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद की मैत्रेयी शाखा स्कूलों में वर्ष भर कई कार्यक्रम करती है। इसमें मुख्य रूप से समूह गान प्रतियोगिता, भारत को जानो प्रतियोगिता व गुरु छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने हमें अपनी संस्कृति व संस्कारों की बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह, शिक्षक डॉ. सुशील कुमार टाया व सुनीता को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। स्कूल मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।



स्कूल की वाइस चेयरमैन प्रो. सुनीता दलाल ने कहा कि स्कूल में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें