फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बरठी, शिमला और कटरा समेत 12 जगहों के लिए फिर शुरू हुई बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बाढ़ और भूस्खलन के कारण बंद हुई जिले की इंटरस्टेट परिवहन सेवा फिर बहाल हो गई है। पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश स्थिति सामान्य होने के बाद वहां की सीधी बस सेवा को दोबारा से शुरू कर दिया गया है। शिमला, बरठी, वैष्णो देवी कटरा समेत 12 बाढ़ग्रस्त इलाकों में हरियाणा रोडवेज की करनाल डिपो की बसों से यात्री अब सफर कर सकते हैं।

विदित हो कि 2 सितंबर को हालात खराब होने के कारण इन बसों को रोक दिया गया था। इन बसों को सिर्फ चंडीगढ़ या पठानकोट तक ही चलाया जा रहा था। इससे यात्रियों को पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड समेत अन्य स्थानों पर जाने के लिए बार-बार बसें बदलनी पड़ रही थी। हालात खराब होने के कारण करनाल डिपो की एक बस बरठी में पहाड़ गिरने से 3-4 दिन से फंसी रही थी।
विज्ञापन




यहां की बस सेवा रही प्रभावित

पंजाब का बाढ़ग्रस्त एरिया में फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला में करनाल डिपो की बसें नहीं गई। इसी तरह बरठी, शिमला, कटरा के लिए बस नहीं भेजी गई। इन बसों को चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पर ही चलाया गया।



बस की समयसारिणी और रूट
- करनाल से शिमला : रोजाना शाम 5.40 बजे पुराने बस स्टैंड से बस चलेगी और रात होने से पहले शिमला पहुंचाएगी।

- करनाल से धर्मशाला : सुबह 4.06 बजे दिल्ली से चलेगी और सवा छह बजे करनाल पुराना बस अड्डे पहुंचेगी। वाया ज्वाला जी होते हुए बस धर्मशाला जाएगी। वहां से अगले दिन सुबह 6.10 बजे करनाल के लिए वापस चलेगी।

- करनाल से बैजनाथ : बस चंडीगढ़, ऊना, नंगल, कांगड़ा और पालमपुर होते हुए बैजनाथ जाएगी। रोजाना शाम 05.10 बजे पुराना बस अड्डे से चलेगी। अगले दिन शाम 04.20 बजे बैजनाथ से करनाल के लिए चलेगी।

- करनाल से बरठी : बस चंडीगढ़, ऊना, नंगल, शाहतलाई होते हुए बरठी जाएगी। रोजाना सुबह 10.20 बजे पुराना बस अड्डे से चलेगी। अगले दिन सुबह 06.30 बजे बरठी से करनाल के लिए चलेगी।
विज्ञापन


- करनाल से होशियारपुर : करनाल डिपो की यह बस सुबह 09.38 बजे दिल्ली से चलेगी और दोपहर 12.40 बजे करनाल के नए बस अड्डे पर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह छह बजे होशियारपुर से करनाल के लिए चलेगी। बस का रूट चंडीगढ़, रोपड़, बलाचोर और गढ़शंकर के रास्ते होशियारपुर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें