फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हलवाई से मारपीट में तीन नामजद

Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उधार के रुपये लेने गए हलवाई से तीन आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढांड निवासी सुरेश ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी पंचमुखी चौक पर हलवाई की दुकान है। वह 28 अक्तूबर को रात साढ़े आठ बजे अपने उधार के रूपये लेने के लिए पास के ही हलवाई खजान सिंह की दुकान पर गया। उसने खजान सिंह से उधार के 1250 रुपये वापस मांगे। आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। उसने जोर देने आरोपी ने खजान सिंह ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर उस पर कौंचा व डंडे से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दो विवाहिताएं लापता, केस

कैथल। दो विवाहित महिलाएं लापता हो गईं। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज की है। एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि 21 अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे पत्नी मायके जाने के लिए घर निकली थी। वह न तो मायके पहुंची और न ही घर वापस आई है। सीवन थाना के तहत आने वाले गांव निवासी युवक ने शिकायत दी कि 28 अक्तूबर को उसकी 28 वर्षीय पत्नी बिना कहीं चली गई। तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें