फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कांशीगिरी मंदिर में आज से शुरू होगी तीन दिवसीय संगीतमय भक्तमाल कथा

Fri, 13 Feb 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। सनौली रोड स्थित सिद्ध बाबा कांशीगिरी मंदिर में 11वें वार्षिक महोत्सव पर तीन दिवसीय संगीतमय भक्तमाल कथा का शुक्रवार से शुभारंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा वल्लभ सत्संग परिवार एवं चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 13 से 15 फरवरी को होगा। कथा व्यास वृंदावन धाम से अतुल कृष्ण शास्त्री और सद्गुरु सुंदरी शरण महाराज के सानिध्य में होगा।
विज्ञापन


मंदिर के प्रधान हरीश खुराना ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक होगा, इसमें 13 और 14 को संगीतमय भक्तमाल कथा का दोपहर तीन बजे शुरू होगी और 15 फरवरी को सुबह दस बजे कथा के बाद अतुल भंडारे की व्यवस्था रहेगी। कथा व्यास वृंदावन धाम से अतुल कृष्ण शास्त्री रहेंगे। कार्यक्रम वृंदावन धाम के सद्गुरु सुंदरी शरण महाराज और निकुंज वासी सदगुरुदेव बाबा गोपाल दास महाराज लघु सखि के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम में मुख्य यजमान आहुजा स्वीट्स से प्रमोद आहुजा और सरोज, सेक्टर 13-17 से दशहरा कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा, सनातन धर्म संगठन प्रधान कृष्ण रेवड़ी और चंदा, समाजसेवी हरजीत चुघ और मन्नु चुघ, महेंद्र सेठी, मनोज तिवारी और सिचा रहेंगी। कार्यक्रम में मंच संचालन वेद बांगा और पंकज आहुजा द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें