फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत गिरने से तीन बच्चे मलबे में दबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के न्यू प्रीतम नगर में एक मकान की छत गिर गई जिस कारण कमरे में खेल रहे तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सिटी थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह और फायर ब्रिगेड तथा जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर दो बच्चों को तो तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक सात साल की बच्ची को निकालने में आधे घंटे से अधिक समय लगा, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन

बच्चों के पिता ने बताया कि वह बिहार के बेगुसराय का रहने वाला है और एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कंपनी में मजदूरी करता है। सात-आठ साल से वह न्यू प्रीतम नगर कॉलोनी में एक बंद पड़ी फैक्ट्री के समीप कड़ी से बने कमरों में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार को वह ड्यूटी गया था। शाम करीब 7 बजे घर में पत्नी और तीनों बच्चे थे। पत्नी घर से बाहर कपड़े धो रही थी और 10 वर्षीय बेटा रजनीश व सात वर्षीय बेटी लक्ष्मी घर में टीवी देख रहे थे। बड़ी बेटी 14 वर्षीय अमिशा कमरे में खाना बना रही थी। अचानक कमरे की छत गिर गई। इस कारण उसके तीनों बच्चे मलबे में दब गए। धमाका सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी गयी। 14 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को मलबे से पहले ही निकाल लिया गया, लेकिन 7 साल की बच्ची लक्ष्मी मलबे के नीचे ही रह गई जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि गत दिनों हुई बारिश के कारण मकान की छत गिरी है। क्योंकि यह मकान करीब 50 वर्ष पुराना है। बारिश के कारण मकान की कड़ियां टूट गई और छत गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें