फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अचानक ब्रेक लगाने से पीछे टकराई 3 कारें, लगा जाम

Sat, 28 Feb 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
करनाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक साथ टकराए तीन कारों में क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित नमस्ते चौक के पास कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही तीन गाड़ियां पीछे से टकरा गईं। तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए जाम लग गया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर तीन गाड़ियां जा रही थीं। इनमें दो टैक्सी और एक निजी कार थी। करनाल से पानीपत की तरफ जा रही कार में सवार महिला ने बताया कि नमस्ते चौक के नजदीक आगे चल रही गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही तीनों गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। एक कार के एयर बैग खुल गए। कारों में सवार लोगों को भी चोटें आईं। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस टीम माैके पर पहुंची। सेक्टर-9 चाैकी प्रभारी राजन ने बताया कि तीन गाड़ियां आपस में टकराई थीं। किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवा कर रास्ता बहाल करवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें