फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम के साथ तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से अफीम व स्मैक बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से 14.20 ग्राम स्मैक व 667 ग्राम अफीम बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक हत्या का आरोपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

14 मार्च को एएसआई राजबीर सिंह थाना असंध की टीम ने आरोपी परगट सिंह उर्फ बगा निवासी संजय कॉलोनी जिला पटियाला पंजाब हाल वार्ड नंबर-15 असंध को पंजाब नंबर की एक स्कूटी के साथ सालवन रोड असंध से काबू किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 14.20 ग्राम स्मैक बरामद की गई और असंध थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ समय से स्मैक पीने व बेचने का काम करता है। वह स्मैक को पंजाब से खरीदकर लाता है और करनाल में बेचता था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2008 में जिला पटियाला पंजाब में एक मर्डर का मामला दर्ज है। जिसमें आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद फरार चल रहा था।
झारखंड से लाता था अफीम, 8 मामले हैं पहले ही दर्ज
दूसरे मामले में एएसआई शमशेर सिंह हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल (एच.एस.एन.सी.बी.) की अध्यक्षता में टीम द्वारा दो आरोपी दलीप सिंह आलमपुर बक्का थाना करतारपुर जालंधर पंजाब व सतीश कुमार निवासी गांव चक्क चौधरी थाना चौरी जिला भौजपुर (बिहार) हाल बड़ा साइपुर जालंधर पंजाब को विश्वसनीय सूचना पर पंजाब नंबर की गाड़ी इनोवा सहित विकास कालोनी नजदीक अनमोल गार्डन करनाल से काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से 667 ग्राम अफीम बरामद की गई। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 32/33 जिला करनाल में एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। दौरान-ए- पूछताछ मुख्य आरोपी दलीप द्वारा खुलासा किया गया कि वह अपने साले सतीश कुमार के साथ मिलकर अफीम बेचने का काम करता है। सतीश अफीम को झारखंड के किसी राजेश नाम के व्यक्ति से दिल्ली से खरीदकर लाता है जिसको आरोपी दलीप व सतीश मिलकर हरियाणा व पंजाब के अलग-2 हिस्सों में सप्लाई करते हैं। आरोपी दलीप के खिलाफ पहले भी 08 मामले पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं। जिनमें से एक मामले में आरोपी को 10 वर्ष की सजा भी हो चुकी है और इसी मामले में आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें