संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नरूखेड़ी में रोडवेज बस चालक संदीप का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी पुलिस कर्मचारी है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इन आरोपियों ने दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संदीप के पिता धर्मबीर ने बताया कि शनिवार दोपहर को उसका बेटा संदीप अपनी बेटी को गांव के बस अड्डे पर ट्यूशन के लिए बस में बैठाने बाइक पर आया था। इस दौरान कार में सवार बदमाश आए और उन्होंने संदीप का अपहरण कर लिया।
इस बारे में जब ग्रामीणों ने उसे सूचना दी तो उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सीआईए टू की टीम मौके पर पहुंची थी और सीसीटीवी चेक किए थे। जिसमें कार नजर आ रही थी। सदर थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था।