फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: देहव्यापार के मामले में तीन आरोपियों को भेजा जेल

Wed, 29 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बलदेव नगर से नारायणगढ़ की तरफ जा रही मुख्य रोड पर गोल्डन ऐरा सैलून एंड थेरेपी सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले में पुलिस ने तीन पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने नारायणगढ़ के खेड़ा गांव निवासी अक्षित, अंबाला सिटी शिवालिक कॉलोनी निवासी मोहित व एक अन्य महिला को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि तक पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन किराये की बिल्डिंग में सेंटर की आड़ में यह देहव्यापार चला रहा था। हालांकि पुलिस ने सेंटर को सील कर दिया था। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि सेंटर चलाने वाले का पता नहीं चल पाया है। तीन पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

27 अक्तूबर को पुलिस की टीम ने देह व्यापार का शक होने पर गोल्डन ऐरा सैलून एंड थेरेपी सेंटर में दबिश दी। डीएसपी विरेंद्र वालिया के नेतृत्व में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार युवकों को हिरासत में लिया था। किराये के बिल्डिंग में चल रहे इस सेंटर से कई आपत्तिजनक व संदिग्ध चीजें भी पुलिस ने बरामद की थी। पुलिस ने सीसीटीवी के डीवीआर, रजिस्टर को भी कब्जे में ले लेकर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें