फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी किए 36 मोटरसाइकिल और एक्टिवा बरामद

Sun, 26 Mar 2023 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

आरोपियों ने सबसे ज्यादा बाइक सिविल लाइन के एरिया से चोरी की। अठारह वारदात को अंजाम दिया। थाना सेक्टर 32/33 के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी की दस वारदात, थाना शहर के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी की तीन वारदात, थाना असंध के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात व तीन अन्य वारदात की।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद चोरी के वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल पुलिस ने चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार कर कई वारदात का खुलासा किया है। गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे चोरी के 36 बाइक और एक्टिवा बरामद की गई हैं। इन वाहनों को आरोपियों ने करनाल के अलग अलग थानाक्षेत्र से चोरी किया।
विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को शनिवार को सिटी से गिरफ्तार किया गया है। जिनमें रणजीत नगर शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र का अर्जुन, करनाल के श्याम नगर का जोगिंदर और तिगरी थाना शाहाबाद का रुलदा उर्फ संटी शामिल है। 

आरोपियों ने सबसे ज्यादा बाइक सिविल लाइन के एरिया से चोरी की। अठारह वारदात को अंजाम दिया। थाना सेक्टर 32/33 के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी की दस वारदात, थाना शहर के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी की तीन वारदात, थाना असंध के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात व तीन अन्य वारदात की। 36 वाहन आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई। चोरी के वाहनों में स्प्लेंडर प्लस, प्लैटिना, पल्सर, हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल व एक्टिवा शामिल हैं। सोमवार को पुलिस आरोपियों कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें