अंबाला। मटहेड़ी में पकड़े अवैध नशा मुक्ति केंद्र के मामले में पुलिस ने प्रिंस को काबू कर लिया हो, लेकिन छह आरोपी फरार हैं। आरोपी ने बताया कि छह में से चार आरोपी विदेश में हैं। एक दुबई तो तीन अमेरिका में रहते हैं। प्रिंस ने बताया था कि मुख्य रूप से वह नशा मुक्ति केंद्र संभालता था। बाकी दोस्तों की हिस्सेदारी थी।
ऐसे में पुलिस अब बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी हो रही है। जबकि पुलिस विदेश में बैठे आरोपियों को भी बुलाने का प्रयास कर रही है। अगर वह नहीं आते हैं तो रेड कार्नर जारी होगा। उन्हें भारत आते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि नग्गल पुलिस ने एसएमओ डॉ. राजिंद्र राय की शिकायत पर नशा मुक्ति केंद्र संचालक कर्णवीर सिंह, प्रिंस कुमार, विनोद कुमार, शिवम चुघ, सुनील कुमार, गुरप्रीत सिंह, भावुक कुमार पर मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने 20 हजार रुपये किराये की बिल्डिंग में नियमों को ताक पर रखकर नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा था।
वर्जन
मुख्य आरोपी प्रिंस को जेल भेज दिया गया है। रिमांड में सामने आया है कि अन्य नामजद छह में से चार विदेश हैं। उन्हें बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर नहीं आते हैं तो रेड कार्नर जारी किया जाएगा। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।
सुनीता ढाका, इंस्पेक्टर नग्गल थाना