फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राजमिस्त्री की हत्या के बाद यूपी भाग गए तीन आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में बस स्टैंड के पीछे रहने वाले राजमिस्त्री शेर सिंह (35) को चाकू से गोदकर हत्या के तीन आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गए हैं। रविवार रात को हुई वारदात के बाद से पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी फरीदाबाद निवासी सन्नी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम यूपी गई है। उत्तर प्रदेश में करनाल के साथ लगते जिलों में दबिश दी जा रही है।

मुख्य आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया था। बुधवार को रिमांड की अवधि खत्म हो रही है। वीरवार को आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि वीरवार तक अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेंगे। सिविल लाइन थाने के प्रभारी रामलाल का कहना है कि जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिमांड में आरोपी ने कुछ इनपुट दिए हैं, इसी अवधि में अन्य आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी। पुलिस की ओर से मामले में कुल चार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात में हुए विवाद के बाद मारे थे चाकू

रविवार की रात को बस स्टैंड के पीछे टैक्सी स्टैंड के पास बनी बस्ती में चार आरोपियों ने हत्या की थी। पुलिस ने फरीदाबाद निवासी सन्नी को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि मृतक शेर सिंह और आरोपी सन्नी के बीच दो हफ्ते पहले फोन छीनने को लेकर विवाद हुआ था। रविवार की रात को दोबारा मुलाकात हुई तो उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी चाकू से वार करने के बाद मौके से भाग गया था। सोमवार की सुबह बस्ती में वारदात में इस्तेमाल चाकू उठाने व सबूत मिटाने के लिए पहुंचा था, उसकी गतिविधियों को देखते हुए मृतक के परिवार व अन्य लोगों ने उसकी पहचान करते हुए उसे काबू कर लिया और पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें