फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशीले पदार्थ के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पुलिस की एंटी नारकोटिक टीम ने दो अलग-अलग मामलों में नशीले पदार्थ के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ अलग-अलग थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

टीम के प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर नगला चौक मधुबन से आरोपी शामली निवासी मुस्तकीम को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 116 ग्राम अफीम बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना मधुबन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। दूसरे मामले में टीम ने नाकाबंदी के दौरान टपराना गांव से आरोपी टपराना निवासी सोनू सैनी और डेहा बस्ती निवासी विशाल को काबू किया। इन दोनों के कब्जे से 30 किलो 900 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। संवाद5
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें