फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मकान से नकदी और आभूषण चोरी में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

Sat, 04 Apr 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ढांड क्षेत्र के गांव खेड़ी रायवाली में घर में घुसकर नकदी व सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना ढांड पुलिस के एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम ने जांच के दौरान गांव निवासी राहुल, कमल कुमार और रितिक को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता पवीन ने बताया कि शिकायतकर्ता सुदेश कुमारी 31 मार्च को सुबह घर के काम से दूसरे प्लॉट में गई हुई थी।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी राहुल घर में घुस गया और अलमारी से सामान निकालने लगा।

पीड़िता की पोती ने उसे देख लिया और परिजनों को सूचना दी लेकिन आरोपी मौके से 5000 रुपये नकद और करीब 5 ग्राम सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया।

मामले में थाना ढांड में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तीनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 630 रुपये और एक सोने की अंगूठी बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें