फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 15 साल में सबसे गर्म रहे इस बार के मई-जून

विज्ञापन
विज्ञापन
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। पिछले डेढ़ दशक में वर्ष 2025 की मई और जून का महीना सर्वाधिक गर्म रहा है। इन दोनों महीनों में जहां अधिक तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ा है, वहीं रातें भी तपी हैं। इस साल मई के महीने में बारिश ने कम समय में सर्वाधिक बारिश का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल भी करनाल मानसून के टर्फ की सीमा रेखा में हैं, इसलिए अच्छी बारिश के आसार हैं।
भारतीय मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार मई 2025 की बात करें तो 15 वर्षों में वर्ष 2013 में एक दिन अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक गया था, इसके बाद 40 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहा है लेकिन इस बार मई में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसी तरह रात के तापमान में भी इस साल मई का महीना अधिक तपा है।
विज्ञापन

एक रात को महीने का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि इस महीने में कम समय में अत्यधिक बारिश यानी 163.2 एमएम बारिश की कीर्तिमान भी बनाया है। इसके बाद जून का महीना भी अपेक्षाकृत गर्म रहा है, बाद 2012 व 2014 में अधिकतम तापमान ने 40 डिग्री को पार किया था, इसके 10 साल बाद 2024 में 40.1 पर पहुंचा और 2025 के जून महीने ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पहली बार नौ जून को 43.5 तो 10 जून को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसी तरह 13 जून की रात को न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे ये रात पिछले डेढ़ दशक की सबसे गर्म रात बन गई।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को 34 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बुधवार और वीरवार को भी कहीं कही बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिससे तापमान कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें