फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जीतने वालों की ये दुनिया है, साथ हारे का तू निभाता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
- संकीर्तन में श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित फाल्गुन महोत्सव में श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित संकीर्तन में श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। पेहवा के कलाकार जतिन जिंदल ने, सांसों में श्याम तुम ही बसते हो, मेरी सांसों का तुमसे नाता है, जीतने वालों की ये दुनिया है, साथ हारे का तू निभाता है...। भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया।
शाहबाद के कलाकर श्रवन राज ने, बाबा थारी मोरछड़ी घूमे करे कमाल, धूम मची खाटू नगर में, भक्तां करे धमाल, हीरा मोत्या जड़ी-जड़ी संकट काटे खड़ी खड़ी... भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। पंडित दीपक पांडे ने श्रद्धालु कैलाश बजाज, मोहित चौधरी (न्यायाधीश दुमका), निपुन गर्ग, सीमा गुप्ता, विनीत गर्ग, मित्तू सैनी, उमा आहुजा, संगीत गर्ग और पंकज जैन से विशेष पूजा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरदयाल अग्रवाल, शशी अग्रवाल, निखिल मित्तल, प्राची, अथरव, रिगया मित्तल, अजय सैनी, मोहन लोधी, सुशील गर्ग, पंकिल गोयल, अजीत जैन, राजीव जैन, संदीप गुप्ता, जतीन सिंगला, साहिल गुप्ता, विपिन गर्ग व विपुल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें