फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हत्या की वारदात का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। राष्ट्रीय राजमार्ग के विश्राम गृह के पास स्थित ढाबे पर 25 अक्तूबर की रात को नरेंद्र उर्फ रोबिन की हत्या के मामले में घरौंडा थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी रितिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों सुमित और हैप्पी को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया था। उनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। विदित हो कि भोला कॉलोनी का रहने वाला नरेंद्र उर्फ़ रॉबिन 25 अक्तूबर की रात अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर ढाबे पर पहुंचा था। उसकी सुमित, हैप्पी और रितिक से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों आरोपियों ने नरेंद्र पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। घरौंडा पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी रितिक को घरौंडा से पकड़ा है। हत्या के दिन ढाबे पर आरोपियों की कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ था। शराब के नशे में मुख्य आरोपी सुमित, हैप्पी और रितिक ने चाकुओं से गोदकर नरेंद्र की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें