करनाल। निर्मल कुटिया के सामने घर जा रहे कुंजपुरा के कुलदीप के साथ दो आरोपियों ने मारपीट करके पांच हजार रुपये और बाइक छीन ली। शिकायतकर्ता कुलदीप ने बताया कि रात को 2:50 बजे पर वह अपने घर जाने के लिए निर्मल कुटिया के सामने गली से जा रहा था। इसी दौरान वहां आए दो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट और गली-गलोज की। आरोपी उससे प्लसर बाइक, पांच हजार रुपये और एक मोबाइल छीनकर ले गए। मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपये थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। संवाद