फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चोरों ने हाथों में दस्ताने पहन मकान से चुराए डेढ़ करोड़ के आभूषण

Wed, 10 Jun 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
201 ​शिकायतकर्ता जयभगवान
विज्ञापन
कैथल। जिले के चीका शहर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक मकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-8 (आर-3) चीका निवासी जय भगवान उर्फ ज्ञान गोयल ने बताया कि वह 8 जून को मेडिकल चेकअप के लिए पंचकूला और बाद में मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल गए हुए थे। रात को पंचकूला में बेटे के पास रुकने का फायदा उठाकर चोर हाथों में दस्ताने डालकर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे, लॉकर और अलमारियों के ताले तोड़े और करीब 60 से 65 तोला सोना, 10 किलो चांदी और 24 लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पड़ोसी ने फोन कर दी सूचना
सुबह पड़ोसी नीटू शाह ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर के मुख्य दरवाजे और अंदर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत चीका पहुंचे और घर का निरीक्षण किया। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों व लॉकर के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 24 लाख रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और वारदात के सुराग मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें