फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana:इंडियन बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम, स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए थे चोर, तभी हुआ कुछ ऐसा कि खड़े पैर भागे

Wed, 18 Dec 2024 07:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के करनाल में चोरों ने इंडियन बैंक में चोरी की कोशिश की। चोर बैंक की दीवार तोड़ कर अंदर घूसे थे। आरोपी स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए थे, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चोरों को खड़े पैर वहां से भागना पड़ा। 
विज्ञापन
बैंक की दीवार तोड़ अंदर घुसे थे चोर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में चोरों ने बैंक में सेंध लगा दी। हालांकि चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। करनाल के काछवा में चोरों ने इंडियन बैंक की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोर स्ट्रांग रूम तक तो पहुंच गए लेकिन वह उसे तोड़ नहीं पाए और बैंक में लगा अलार्म बज गया। इस वजह से बैंक में रखा कैश चोरी होने से बच गया। घटना का पता चलते ही बैंक अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंडियन बैंक काछवा की मैनेजर रूपाली ने बताया कि वह सुबह बैंक शाखा आई तो ब्रांच खोलने के बाद उसे पता चला कि किसी ने बैंक में चोरी करने का प्रयास किया है। पीछे की दीवार तोड़कर चोरों ने बैंक के अंदर प्रवेश किया। उस जगह पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है। चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने की कोशिश की लेकिन चोर सफन नहीं हो पाए। चोरों ने सर्वर रूम व स्ट्रांग रूम को काफी नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

ड्रिल मशीन से किया प्रयास
चोरों ने बैंक की दीवार तोड़कर ड्रिल मशीन चलाकर कैश रूम में जाने का प्रयास किया। इस दौरान धूल मिट्टी से अलार्म बजने लगा तो चोर मौके से भाग गए। इस कारण बैंक का कैश सेफ रह गया। इससे अलग चोरों ने पहले बैंक में जाकर रेकी की थी। तभी उन्हें पता था कि जिस जगह पर उसने दीवार को तोड़ा है, उस एरिया में सीसीटीवी कैमरा नहीं है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में ऐसे कई वारदातें हो चुकी है।  
विज्ञापन


क्या बोली पुलिस
सदर थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि बैंक की दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया है लेकिन चोरी नहीं कर पाए है। मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि चोरों को पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें