फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 89 हजार की नकदी और गहने चोरी

Sat, 27 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
दीवार फांदकर घर मे घुसते चोर का सीसीटीवी
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर छह के मकान नंबर 2047 में वीरवार को दिन दहाड़े साढ़े 11 बजे दीवार फांदकर घुसे दो चोर 89 हजार रुपये की नकदी और सोने के टॉप्स व चांदी के सिक्के चोरी करके ले गए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब घर के सभी सदस्य डयूटी पर गए हुए थे। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मकान मालिक ने रात को साढ़े आठ बजे आकर देखा तो सारा सामान बिखरा मिला। चोरी की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मकान मालकिन पूजा ने बताया कि वह रामनगर में रहते हैं। उनके बेटे का रात को फोन आया कि सेक्टर छह के मकान में चोरी हो गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके बच्चे सुबह साढ़े दस बजे डयूटी पर चले जाते थे। वीरवार को सभी चले गए थे। बाहर से मुख्य गेट का ताला लगाकर गए थे। लेकिन जब रात को करीब साढ़े आठ बजे घर आए तो बाहर का ताला लगा था। जब अंदर आए तो दरवाजे का ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा था। उन्होंने अंदर के कमरे में अलमारी देखी तो लॉकर तोड़कर चोरों ने 85 हजार रुपये की नकदी, चांदी के सिक्के और एक जोड़ी सोने के टॉप्स सहित अन्य सामान चोरी था। जबकि मंदिर से चार हजार रुपये के सिक्के गायब थे।
उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता लगा कि चोर दिन में ही 11 बजकर 27 मिनट पर बाहर की दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे हैं। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सेक्टर 32, 33 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सेक्टर 32,33 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दो अंदर घुसे, दो गली में देते रहे पहरा

मकान मालकिन पूजा ने बताया कि उनके घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज में दो चोर 11 बजकर 27 मिनट पर घर के अंदर घुस गए। वहीं दो चोर बाहर गली में पहरा देते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें अंदेशा है कि चोरी की वारदात में चार चोर शामिल रहे। चोरों ने रसोई में रखा आटा का डिब्बा भी खोलकर चेक किया है। इसके अलावा मंदिर से भी तीन से चार हजार रुपये चोरी किए हैं। सारे कपड़े और ड्रेसिंग का सारा सामान घर में बिखेरा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें