करनाल। रांवर रोड स्थित कूलर फैक्टरी में मंगलवार रात को चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दिख रहा कि चोरों ने फैक्टरी के पास ही खेत में पहले शराब पी। इसके बाद चोरी की।
मालिक राकेश ने की शिकायत पर सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है कि राकेश मंगलवार सुबह फैक्टरी में पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी हुई थी। अंदर सामान बिखरा हुआ था। फैक्टरी में बड़ी मात्रा में तांबे की तार रखी थी जो चोर ले गए। फैक्टरी से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। शिकायत में कहा गया है कि पिछले दो माह में यह दूसरी बार चोरी हुई है।
सेक्टर 32,33 थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।
-
पहले भी हो चुकी है चोरी, नहीं मिले चोर
मालिक राकेश के बताया कि करीब दो माह पहले फैक्टरी से इंडक्शन चूल्हा और अन्य सामान चोरी हुआ था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। अभी तक चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है।