फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दस कदम आगे जाने को कहा... ले गए 3 तोला सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पिपली बाजार में आभूषण बनाने की दुकान पर काम करने वाले कारीगर से तीन ठगों ने पूजा-पाठ का झांसा देकर तीन तोला ठग लिया। आरोपियों ने पहले कारीगर से बंगाली भाषा में बातचीत कर उसे विश्वास में लिया और फिर पूजा करवाने के बहाने सोना अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे दस कदम आगे जाने के लिए कहा। बाद में पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी गायब थे। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिपली बाजार निवासी जियारुल मोंडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी आरएम ओरनामेंट्स के नाम से सोने के जेवर बनाने की दुकान है।
14 नवंबर को दोपहर करीब 12:50 बजे उन्होंने दुकान पर काम करने वाले कारीगर रोहन मलिक को तीन तोला सोना देकर सराफा बाजार के पास पंडित डाई कटर के यहां भेजा था। जब रोहन मीना बाजार के पास पहुंचा तो एक युवक ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपी उससे बंगाली भाषा में बातचीत करने लगा और धीरे-धीरे उसे अपनी बातों में उलझाकर सराफा बाजार की तरफ ले गया। इसी दौरान आरोपी ने एक किराना दुकान से अगरबत्ती खरीदी और रोहन को पूजा-पाठ करवाने की बात कही। कुछ देर बाद वहां दो अन्य युवक भी पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर रोहन को विश्वास में लिया और पूजा के बहाने उससे तीन तोला सोना अपने पास ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे दस कदम आगे जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

रोहन जब कुछ कदम आगे जाने के बाद पीछे मुड़ा तो तीनों आरोपी वहां से गायब हो चुके थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें