फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गेहूं खरीद की हो उचित व्यवस्था : जसवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। गुरुद्वारा डेरा साहिब में सोमवार को आयोजित संयुक्त जन मोर्चा की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। किसान नेता जसवंत पन्नु ने कहा कि गेहूं की फसल का मंडियों में खरीद व उठान के उचित प्रबंध किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद का भुगतान किसानों को जल्द मिले, साथ ही मंडी में पीने के पानी का उचित प्रबंध किया जाए। प्रगट सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार आवारा पशुओं की संख्या बढ़ने लगी है। आवारा पशु शहर में सड़क हादसे का कारण बन रहे हैं। आए दिन ये खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए। टूटी सड़कों की मरम्मत की जाए। इस अवसर पर गुरनाम सिंह दनौली, मास्टर रामकुमार पीटीआई, सुखवंत सिंह खांडा खेड़ी, गुरदयाल सिंह,सुबा सिंह,जयपाल सिंह, दलबीर सिंह,स्वर्ण सिंह, अंग्रेज सिंह,जस्सा सिंह, गुरुचरण सिंह,दलेर सिंह, जसविंदर सिंह, शोभा सिंह, लखा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें