संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने वाली है, लेकिन मंडियों में अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रामनिवास जिंदल के आवास पर हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरसों की खरीद तो पहले से चल रही है, गेहूं की खरीद भी एक अप्रैल से होनी है, लेकिन जिला प्रशासन की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है। बैठक में पूर्व प्रधान रामनिवास जिंदल, संरक्षक पदम गुप्ता, राष्ट्रीय टाइल एसोसिएशन के प्रधान अनंत अग्रवाल, प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, विकास सोसायटी के प्रधान प्रदीप शर्मा, किसान यूनियन मंडी एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र ढिल्लों, फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान बलविंदर मंगलाना, संदीप शर्मा आदि शामिल रहे।